फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बर्फ में स्किड हुए वाहन, नेहरूकुंड से सोलंगनाला तक रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। सोलंगनाला में बर्फबारी के बीच पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार को पर्यटकों ने सोलंगनाला में बर्फ में मस्ती की। ट्रैफिक जाम के कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। ठंड में पर्यटक जाम में फंसे रहे। बर्फ में वाहन स्किड होने के कारण नेहरूकुंड से सोलंगनाला तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को सभी वाहनों को सोलंगनाला तक भेजा गया। बर्फबारी देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई। शाम को बर्फबारी अधिक होने के चलते वाहनों को मनाली की ओर भेजा गया। वापसी में वाहन स्किड होने के कारण जाम की समस्या बढ़ गई। कुलंग से पलचान तक के दायरे में वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। इस कारण जरूरी कार्यों से निकले स्थानीय लोग भी जाम में फंसे। वाहन चालक रोशन, खेम राज ने बताया कि कुलंग में जाम की सबसे अधिक समस्या रही।
ऑरेंज अलर्ट के बीच भेजे छोटे वाहन
मौसम विज्ञान केंद्र ने 22 फरवरी तक बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोलंगनाला में सुबह से ही बर्फबारी हो रही है। ऐसे में छोटे वाहन भी सोलंगनाला की ओर भेजे गए। इससे वापसी में वाहन स्किड होने लगे। बर्फ में वाहनों की गति कम करनी पड़ी जिस कारण वाहनों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

...
बर्फ में वाहन स्किड हो रहे हैं। इसके कारण वाहन धीरे-धीरे चलते रहे। इसी वजह से नेहरूकुंड के आसपास जाम लग गया। खुद मौके पर पहुंचा और यातायात को सुचारु करवाया।
विज्ञापन

-केडी शर्मा, डीएसपी, मनाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें