कुल्लू। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने अब चिट्टा के खिलाफ अभियान चलाया है। मंगलवार को चिट्टा के खिलाफ वाहन रैली निकाली गई। मौहल से लेकर ढालपुर तक निकाली गई वाहन रैली में युवाओं से चिट्टा जैसे जहर से दूर रहने अपील की गई। इसके बाद उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश को ज्ञापन भी सौंपा गया। बजरंग दल जिला संयोजक रूप सिंह ने कहा कि आज का युवा चिट्टा नशे से ग्रस्त है। यह बहुत बड़ी समस्या है। बाहरी राज्यों से कुल्लू में रहने कुछ शरारती तत्व चिट्टा बेच रहे हैं। अब तक जो होना था हो गया, अब बजरंग दल आगे आया है। हमें अपना गांव और घर बचाना है।