फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फुटपाथ पर वाहनों का कब्जा, राहगीर सड़क पर

Thu, 16 Mar 2023 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शहर के फुटपाथाें पर वाहनों का कब्जा है जबकि राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर हैं। बेतरतीब पार्क वाहन हादसों की आशंका को भी बढ़ा रहे हैं। अस्पताल सड़क पर ढालपुर से लेकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य गेट तक वाहन पार्क किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे जाम की स्थिति भी बन रही है। कुछ चालक को फुटपाथ पर ही वाहनों को खड़ा कर रहे हैं। राहगीरों को मजबूरन सड़कों पर चलना पड़ रहा है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, न्यायालय परिसर, अस्पताल और महाविद्यालय गेट के पास नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क किए जा रहे हैं। हालांकि शहर में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
ढालपुर चौक से अस्पताल सड़क को महाविद्यालय तक वन-वे किया गया है, लेकिन इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। अस्पताल सड़क पर वाहन चालक दोनों ओर वाहन पार्क कर रहे हैं। वीरवार को कुल्लू अस्पताल के नए और पुराने दोनों गेटों के नजदीक वाहन फुटपाथ पर ही पार्क थे।
विज्ञापन

राहगीर सोहन लाल, मुकेश शर्मा, रोहित अवस्थी, सृष्टि, मोनिका, सानिया, शकुंतला देवी ने कहा कि सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर वाहन खड़े रहने से चलने में परेशानी हो रही है। खासकर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी दिक्कत आ रही है। लोगों को रोजाना ही इस तरह की परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

....
नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। फुटपाथ पर वाहन पार्क नहीं किए जा सकते।
-साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें