फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में जिला की शत-प्रतिशत आबादी को वैक्सीनेशन: आशुतोष

विज्ञापन
कुल्लू में चल रहे शत प्रतिशत टीकाकरण अभियान के तहत बुजुर्ग को घर पर कोरोना टीका लगाते हुए - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में आगामी तीन दिनों में 18 साल से अधिक आयु की शत-प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जाएगी। इस दौरान बुजुर्गों व दिव्यांगों को घर-घर जाकर वैक्सीन दी जाएगी। यह बात उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कही। जिले में वैक्सीन से छूटे सभी व्यक्तियों की पहचान कर उनकी शारीरिक अवस्था को ध्यान में रखते हुए वैक्सीन लगाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संबंधित क्षेत्रों में बुजुर्गों, बीमार अथवा विशेष रूप से सक्षम व्यक्तियों का पता लगाकर खंड चिकित्सा अधिकारी अथवा किसी भी चिकित्सक को तुरंत अवगत करवाएंगी। डीसी ने कहा कि जिला में तीन मोबाइल वैन की व्यवस्था की गई है जो घर-द्वार जाकर बुजुर्ग लोगों को वैक्सीन लगाने का काम करेंगी। इन वैन में वैक्सीन तथा स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध रहेंगे। ये वैन कुल्लू, नग्गर व आनी चिकित्सा खंडों में तैनात की गई हैं। आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिला में निर्धारित लक्ष्य को पहले ही हासिल कर लिया गया है और अभी तक लगभग 3.13 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज प्रदान की जा चुकी है। 92 हजार से अधिक लोगों को दोनों डोज लगा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ही लोग पहली डोज से छूटे हैं और इनमें बड़ी आयु के बुजुर्ग, गंभीर रूप से बीमारी से ग्रस्त अथवा विशेष तौर पर दिव्यांग लोग हैं और इनका पता लगाकर कोरोना वैक्सीन घर-द्वार लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मोबाइल वैन के माध्यम से बिजली महादेव के बंदल में 250 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर वैक्सीनेशन अभियान में बीते दो दिनों के दौरान 77 लोगों को वैक्सीन प्रदान की गई। तीसरी संभावित लहर से केवल कोरोना वैक्सीन ही सुरक्षित रख सकती है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त शिवम प्रताप सिंह, एमएस डॉ. नरेश व डॉ. अतुल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें