फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: उर्मिला अध्यक्ष और राहुल बने एबीवीपी के इकाई मंत्री

Thu, 27 Aug 2026 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज/लारजी (कुल्लू)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सैंज इकाई की वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में संगठन मंत्री कुल्लू सचिन सपटा विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि जिला संयोजक कुल्लू ऋतिक कार्तिक ने चुनाव अधिकारी की भूमिका निभाई। इस दौरान उर्मिला को इकाई अध्यक्ष और राहुल को इकाई मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर नवनियुक्त अध्यक्ष उर्मिला ने संगठन का आभार जताते हुए कहा कि पूरी टीम निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी व समाज और संगठन के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें