फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वॉलीबाल में अपर रैला की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। अपर रैला में शौयरी मेले के दौरान वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिव शक्ति युवा क्लब घाटसेरी अपर रैला की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मेले में आयोजित प्रतियोगिता में सैंज और रूपी घाटी की 25 टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को समापन समारोह में बाबा बालक नाथ कंस्ट्रक्शन कंपनी के एमडी चंदन सेठ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उप-विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में युवा क्लब अपर रैला ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। उन्हें नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान की गई। रैला टीम उपविजेता रही। युवा क्लब प्रधान मनोज ठाकुर ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी टीमों, खिलाड़ियों और सहयोगियों का आभार जताया। इस दौरान महासचिव कबीर ठाकुर, सतीश धामी, नरेंद्र कटवाल, वेद प्रकाश, ईश्वर, विजय धामी सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें