फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हरिपुर में मकान की ऊपरी मंजिल, लाखों का नुकसान

Fri, 06 Oct 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मनाली के हरिपुर क्षेत्र में मकान में लगी आग से लाखों रूपयें की संपति जलकर हो गई है।
विज्ञापन
मनाली/हरिपुर (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर स्थित हरिपुर गांव में एक मकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। घटना शुक्रवार सुबह की है। हरिपुर कॉलेज के समीप मकान की ऊपरी मंजिल में अचानक आग लग गई। आग से ऊपरी मंजिल में रखा सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अग्निशमन केंद्र मनाली और पतलीकूहल की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे उमा देवी पत्नी राज कुमार निवासी गांव मनसारी के घर में आग भड़क गई। राजकुमार ने बताया कि इस दौरान घर पर उनकी पत्नी उमा देवी, बेटी, माता-पिता और भांजी मौजूद थी। उनकी भांजी ने घर की ऊपरी मंजिल पर आवाज सुनी। उसके बाद देखा तो धुआं निकल रहा था।
इस बारे में मामा राज कुमार को बताया तो वह घर की ऊपरी मंजिल में गए। आग की लपटों और धुएं को देखकर वहां पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। साथ लगते हरिपुर कॉलेज के विद्यार्थियों, स्थानीय लोगों, अग्निशमन केंद्र मनाली और पतलीकूहल की टीमों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग से ऊपरी मंजिल में रखा सामान, लकड़ी की फिनिशिंग, पानी की टंकियां, सोलर सिस्टम आदि को नुकसान हुआ है। राज कुमार ने कहा कि उन्हें लगभग 35 लाख का नुकसान हुआ है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें