फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केंद्रीय मंत्री गडकरी को लगाया सुरक्षा संस्कृति सप्ताह का बैज

Wed, 02 Aug 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
भुंतर हवाई अड्डे में सुरक्षा संस्कृति सप्ताह के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को बेज लगाते
विज्ञापन
भुंतर/कुल्लू। भुंतर एयरपोर्ट पर विमानन सुरक्षा संस्कृति सप्ताह मनाया जा रहा है। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन के निर्देशानुसार 31 जुलाई से पांच अगस्त तक इसका आयोजन होगा।
विज्ञापन

सुरक्षा संस्कृति सप्ताह के दूसरे दिन एक अगस्त को कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह को हवाई अड्डा के निदेशक सिद्धार्थ कदम ने बैज लगाया। इस दौरान एयरपोर्ट सुरक्षा प्रबंध की जानकारी दी।
बुधवार को एयरपोर्ट पर सुरक्षा प्रबंधन पर चर्चा तथा डॉग स्क्वायड के कार्यों का प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा रहीं। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सुरक्षा अधिकारी आरपी श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन

सीआईएसएफ के कमांडेंट नरेंद्र सिंह ने सीआईएसएफ की कार्यशैली और एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। इस मौके पर एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने लोगों को नए प्रकार के आपराधिक खतरों जैसे साइबर क्राइम के बारे में जागरूक रहने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें