फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रायसन में अज्ञात वाहन चालक ने महिला पर्यटक को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

Sat, 10 Jun 2023 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। नेशनल हाईवे-तीन पर कुल्लू से मनाली के बीच हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। रायसन के समीप एक महिला की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। महिला पर्यटक हरियाणा की रहने वाली थी। टक्कर मारने वाले का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे सुनीता (56) निवासी लोहारू, तहसील भिवानी, हरियाणा सड़क किनारे चल रही थीं। इस बीच किसी वाहन ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से हरियाणा निवासी महिला महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
वहीं, दूसरी ओर से बाशिंग से पतलीकूहल तक तेज रफ्तार के चलते हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय लोगों ने चिंता जताई है। बाशिंग से लेकर पतलीकूहल तक नेशनल हाईवे में वाहनों की तेज गति के चलते लोगों को सड़क पार करने में भी मुश्किल आ रही है। पुलिस को तेज रफ्तार से चलाने वालों पर शिकंजा कसने की जरूरत है, जिससे इस तरह के हादसों में कमी आए।
विज्ञापन

एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी की है। महिला को टक्कर मारने वालों का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी। हादसे को लेकर महिला के परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें