कुल्लू। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को 28 फरवरी तक ई-केवाईसी करवाना होगा। तय तिथि तक ई-केवाईसी नहीं करवाने पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के रसोई गैस उपभोक्ताओं को मार्च से सिलिंडर नहीं मिलेगा।
इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी भी बंद हो सकती है। गैस एजेंसी कुल्लू के मैनेजर राजीव तलवार ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 28 फरवरी तक उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी के निर्देश दिए हैं। संवाद