फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली के एक होटल में चिट्टा के साथ पंजाब के दो युवक गिरफ्तार

Sat, 07 Feb 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनाली। पर्यटन नगरी के एक होटल में पुलिस ने चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की टीम ने होटल के कमरे में तलाशी ली तो आरोपियों से 39.650 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
चिट्टा रखने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम शुक्रवार शाम को गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गोंपा मार्ग स्थित एक होटल में पंजाब के दो युवक ठहरे हैं।
विज्ञापन

दोनों युवक चिट्टा का कारोबार करते हैं। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल के कमरे में दबिश दी। कमरे में 21 वर्षीय उपेंद्र जीव सिंह, तहसील फिल्लौर, जिला जालंधर और 25 वर्षीय बलकार लाल, निवासी गुरद्वारा बेरका बाईपास विजयनगर, अमृतसर ठहरे थे। पुलिस की टीम ने कमरे की नियमानुसार तलाशी ली।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 39.650 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों चिट्टा की खेप कहां से लेकर आए और कहां लेकर जा रहे थे। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें