फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 5.70 किलोग्राम चरस सहित कुल्लू के दो युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अपराध शाखा-2 की टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हिमाचल नंबर की सफेद एस-प्रेसो कार से 5.70 किलोग्राम चरस बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि अपराध शाखा-2 के प्रभारी राकेश कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि हिमाचल नंबर की एक सफेद कार में कुछ लोग नशीला पदार्थ लेकर नेशनल हाईवे से गुजरने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर छप्पर रेस्ट हाउस के पास नाकाबंदी कर कार को रोक लिया।
पुलिस ने कार सवार हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के जटहेड़ निवासी मिलापचंद और कांडाधारा निवासी नितेश कुमार उर्फ नीटू को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 5.70 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से नशा सप्लाई करने वाले नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम यह पता लगाने में जुटी है कि चरस कहां से लाई गई थी और किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई की जानी थी। नशा तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें