फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चिलमोड़ में चरस के साथ गुजरात के दो युवक गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 10:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। एसटीएफ कुल्लू की टीम ने शुक्रवार को चिलमोड़ में नाके के दौरान 764 ग्राम चरस के साथ गुजरात के दो युवकों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मणिकर्ण की ओर से आ रहे थे। पुलिस टीम को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पिट्ठू बैग से चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान 32 वर्षीय रवि सिंह जडेजा निवासी लिंबोदरा, तहसील मानसा, जिला गांधीनगर और योगी जगदीश निवासी महावीरनगर, हिमतनगर, जिला साबरकांठा, गुजरात के रूप में हुई है। एसटीएफ ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसटीएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चरस की खेप से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें