फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दो साल बाद राजा घेपन और माता हिडिंबा का हुआ देव मिलन

विज्ञापन
लाहौल घाटी के आराध्य देव राजा घेपन और माता हिडिंबा का दो साल बाद जाहलमा के समीप फूडा में भव्य द
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी के आराध्य देव राजा घेपन और माता हिडिंबा का दो साल बाद जाहलमा के समीप फूडा में भव्य देव मिलन हुआ। इस अलौकिक मिलन के साक्षी बनने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पारंपरिक रीति-रिवाजों और देव परंपराओं के अनुसार संपन्न हुए आयोजन के दौरान पूरा क्षेत्र श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राजा घेपन के साथ देवी बोटी और अठारह नाग देवता ने भी माता हिडिंबा से मिलन किया। इस दौरान देव परंपरा से जुड़ी विभिन्न रस्में निभाई गईं। श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मान्यता है कि देव यात्रा में माता हिडिंबा के राजा घेपन के साथ शामिल होने से उनकी दैवीय शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। आगामी देव यात्रा में माता हिडिंबा भी राजा घेपन के साथ रहेंगी। राजा घेपन के हारुक राजेंद्र मिरुपा ने बताया कि देव परंपरा के अनुसार राजा घेपन की यात्रा आगे भी जारी रहेगी। करीब पांच दिसंबर तक उनके अपने देवालय लौटने की संभावना है। दो साल बाद हुए इस देव मिलन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें