फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आगामी आदेश तक मनाली से दिल्ली दो वोल्वो बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी आदेश तक मनाली से दिल्ली दो वोल्वो बंद
विज्ञापन

सुबह आठ बजे की बस को चंडीगढ़ तक भेजने का निर्णय
दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से निगम की बस सेवा पर असर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दिल्ली में प्रदूषण की मात्रा में भारी बढ़ोतरी होने से एचआरटीसी की वेाल्वो बसों पर भी असर पड़ा है। एचआरटीसी कुल्लू की ओर से मनाली से चलने वाली तीन बसों को दिल्ली नहीं भेजा जा रहा है। इसमें दो बसों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है जो आगामी आदेश तक नहीं चलेंगी। इसके अलावा मनाली से दिल्ली चलने वाली सुबह 8:00 बजे की बस को भी चंडीगढ़ तक भेजने का निर्माण लिया है। मनाली से दिल्ली को चलने वाली तीन वोल्वो के नहीं चलने से पर्यटकों के साथ निगम को भी नुकसान होगा। आने वाले दिनों में विंटर सीजन गति पकड़ेगा और मनाली से दिल्ली से वापसी पर इन बसों में बड़ी संख्या में सैलानी सफर करते हैं। वहीं स्थानीय लोगों को भी दिल्ली व दूसरे शहरों में जाने में दिक्कतें झेलनी पड़ेंगी। एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की मात्रा बढ़ने से निगम ने तीन बसों को दिल्ली जाने पर रोक लगा दी है। इसमें दोपहर तीन बजे ओर शाम पांच बजे की वोल्वो को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। वहीं सुबह मनाली से 8:00 बजे की वोल्वो को दिल्ली के बजाय चंडीगढ़ तक चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें