फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में एक घर से दो टिकट के दावेदार : गोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भाजपा में एक ही परिवार से दो लोग विधानसभा टिकट के दावेदार हैं और पार्टी आपस में बंटी हुई है। यह आरोप ब्लॉक कांग्रेस कुल्लू के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता और कार्यकर्ता क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को देखकर बौखला जाते हैं।
विज्ञापन

यही कारण है कि किसी विकास कार्य का टेंडर लगने या खुलने से पहले ही विरोध-प्रदर्शन शुरू कर देते हैं। गोपाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के प्रयासों से कई विकास कार्य हुए हैं। भूतनाथ डबललेन पुल को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है और नए पुल के निर्माण के लिए विकल्प तलाशे जा रहे हैं। भुंतर में पुल का निर्माण होने से मणिकर्ण, खराहल और मनाली क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिली है।
उन्होंने कहा कि पिरड़ी में ब्यास पर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। लगघाटी के लोगों को शीशामाटी में लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए बाईपास का निर्माण किया गया है। अब इसे डबललेन किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार अपनी दस गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें