फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मठियाना-दंधार संपर्क सड़क से दो पंचायतें होंगी लाभान्वित : शौरी

Thu, 07 Mar 2024 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। विधानसभा क्षेत्र बंजार की ग्राम पंचायत चनौन के अंतर्गत विधायक सुरेंद्र शौरी ने बुधवार को मठियाना से दंधार सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाया। उन्होंने सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया है। इस सड़क के निर्माण से ग्राम पंचायत चनौन के सभी गांव आपस में जुडेंगे और साथ ही पलदी घाटी के लोगों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन




स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के शुरू होने पर खुशी जताई है। दंधार मुख्य मार्ग और चनौन मुख्य मार्ग से अछूते रह गए गांवों को इस संपर्क मार्ग से सड़क की सुविधा प्राप्त होगी। इस दौरान विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि इस सड़क के बनने से चनौन और थाटीबीड पंचायतों में आपसी आवागमन आसान होगा।



उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यमों से बजट उपलब्ध करवा व जमीन की उपलब्धता के साथ इस सड़क को बस योग्य बनाने का प्रयास रहेगा। सड़क के लिए भू-दान करने वाले ग्रामीणों की सराहना करते हुए विधायक शौरी ने कहा कि जनता के हित में किए जा रहे इस पुनीत कार्य को सही तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें