सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। 30वें सिंधु दर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में पूर्व विधायक रवि ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे। देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी लोक संस्कृति, देशभक्ति एवं भारतीय सांस्कृतिक विरासत पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियों से एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार किया।
लेह में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में दो माताओं का विशेष महत्व है। एक जन्म देने वाली माता और दूसरी भारत माता, जो हम सभी का पालन-पोषण करती हैं। उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध, गुरु नानक देव जी, भगवान महावीर स्वामी सहित सभी महापुरुषों के संदेशों का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी धर्म मानवता, प्रेम, करुणा, सेवा तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता का ही संदेश देते हैं। संवाद