फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लारजी में महिला यात्री से दो किलो चरस पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंज (कुल्लू)। जिले में नशा माफिया के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है। पुलिस ने एचआरटीसी बस में सफर कर रही एक महिला से दो किलो 35 ग्राम चरस और 56 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी छज्जू राम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को पागल नाला के समीप लारजी की ओर नाका लगाया था। इस दौरान सुबह करीब 7:35 बजे सैंज-धाऊगी से औट की ओर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस को तलाशी के लिए रोका गया। पुलिस टीम बस के भीतर दाखिल हुई। बस की सीट नंबर नौ पर बैठी एक महिला पुलिस को देखकर अचानक घबरा गई और खिड़की की तरफ अपने बैग को छिपाने का प्रयास करने लगी। महिला की संदिग्ध हरकतों को देख जब पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली, तो उसमें से दो किलो 35 ग्राम चरस और 56 ग्राम अफीम बरामद हुई।
आरोपी महिला की पहचान इंदिरा देवी (57) निवासी गांव बकशाहल, तहसील सैंज, कुल्लू के रूप हुई। इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। इस संबंध में एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने कहा कि पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है कि उसने नशे की यह खेप कहां से लाई गई थी और कहां लेकर जाना था। पुलिस छानबीन में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें