फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जहरीला पदार्थ खाने से युवक समेत दो की मौत

Tue, 16 Jan 2024 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में एक युवक समेत दो लोगों की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। जिला मुख्यालय के साथ लगते सेउबाग में एक 23 वर्षीय युवक ने दो दिन पहले कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। 15 जनवरी को उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष कुमार निवासी लोहारड़ी तहसील मुल्थान जिला कांगड़ा के रूप में हुई।
वर्तमान में संतोष कुल्लू में काम करता था और सेउबाग में किराये के कमरे में रहता था। पुलिस को दिए बयान में कहा था कि खांसी से पीड़ित होने पर गलती से कोई दूसरी दवा खा ली। इससे तबीयत खराब हो गई। उधर रघुपुर घाटी के करशाला गांव में एक वृद्ध जगदास (73) की भी जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि जहरीला पदार्थ खाने से दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें