उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शांशा में तैनात चिकित्सा अधिकारी डाॅ. मोहन को लाहौल-स्पीति चिकित्सा अधिकारी संघ का अध्यक्ष बनाया गया है।
डाॅ. धीरज बंसल को उपाध्यक्ष, डाॅ. छेवांग तोबगे को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डाॅ. धीरज बंसल ने बताया कि डाॅ. ओशिन ठाकुर को संयुक्त सचिव, डाॅ. राम सिंह को कोषाध्यक्ष, डॉ. तरुण शर्मा प्रेस सचिव, डॉ. स्वर्ण चंदेल को राज्य कार्यकारिणी सदस्य और डॉ. अराणयेका जसवाल को मुख्य कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया है।
मेडिकल आफिसर संघ ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि डाॅक्टरों को पहले की तरह नॉन प्रैक्टिस एलाउंस की सुविधा दी जाए। मेडिकल आफिसर संघ ने सेवानिवृत्ति के बाद डाॅक्टरों को सेवा विस्तार दिए जाने का विरोध किया है। संवाद