फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वोल्वो बस स्टैंड और भूतनाथ मंदिर के समीप बनेंगे दो फ्लाईओवर पुल

Mon, 24 Mar 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने एनएचएआई को दी मंजूरी, एक करोड़ का बजट मंजूर
विज्ञापन

आम लोगों के साथ सैलानियों को पैदल सफर करने में मिलेगी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में भीड़भाड़ वाले इलाके में सड़क पार करने में अब दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने एनएचएआई को मनाली के वोल्वो बस स्टैंड और भूतनाथ मंदिर के समीप नेशनल हाईवे पर दो फ्लाईओवर पुल बनाने की मंजूरी दे दी है। दो फ्लाई ओवर के लिए लगभग एक करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है।
मनाली में हाईवे को पार करने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाईवे को पार करते समय हादसों का खतरा भी कम होगा। वोल्वो बस स्टैंड से मनाली पहुंच रहे पर्यटकों को सड़क पार करनी मुश्किल हो रही है। भूतनाथ मंदिर के समीप भी बस स्टैंड और बाजार की ओर आने वाले लोगों को सड़क पार करते हुए हादसों का भय बना रहता है। ट्रैफिक जाम लगने पर सड़क पार करनी मुश्किल हो जाती है। एनएचएआई अब हाईवे पर दो फ्लाईओवर बनाने जा रहा है। इसे अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

गौर रहे कि हाईवे पर फ्लाईओवर का निर्माण होने से राहगीरों को वाहनों की कतारों के बीच सड़क पार करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। राहगीर बिना किसी परेशानी के हाईवे को आर-पार कर पाएंगे। इससे सड़क हादसों के कारण जानमाल का जोखिम भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन

उधर, इस संबंध में एनएचएआई के रेजिडेंट अधिकारी अशोक चौहान ने कहा कि मंडी से मनाली तक जगह-जगह फ्लाईओवर बनाने की योजना है। कई जगह काम चल रहा है तो कई जगह पूरा हो गया है। मनाली में दो फ्लाईओवर बनाने की फाइल मंजूरी के लिए भेजी गई थी। केंद्र ने इसे मंजूरी दे दी है। जल्द इनका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें