फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल कंडी में दो दिनों से लटका है ताला

Wed, 17 Aug 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल बंजार की तांदी पंचायत के प्राईमरी स्कूल कंडी में दो दिनों से ताला लटका हुआ है। यहां दो दिनों से शिक्षारत 28 बच्चे स्कूल पढ़ने आते हैं, लेकिन ताला लटका होने के कारण वह भी खेलकूद कर घर चले जाते हैं। ऐसा नहीं है कि यहां शिक्षक नहीं है। इस स्कूल में दो अध्यापक कार्यरत हैं, लेकिन एक बीमार है जबकि दूसरा अवकाश पर है। ऐसे में यहां अव्यवस्था का आलम है। स्कूल में शिक्षक नहीं आ रहे हैं इसकी बच्चों व अभिभावकों को कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन


स्कूल में शिक्षक नहीं आ रहे हैं इस कारण न तो दो दिनों से प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ न ही बच्चों की पढ़ाई। दो दिनों से पढ़ाई के लिए स्कूल आ रहे 28 बच्चें भी अध्यापकों के न आने से हैरान हैं। दिनभर खेलने के बाद बच्चे घर लौटने को मजबूर हो गए हैं। स्कूलों से अध्यापकों के नदारद रहने से अभिभावकों में भारी रोष है। अभिभावकों का कहना है कि एक शिक्षक अवकाश पर हैं तो दूसरे बीमार, इसकी जानकारी उन्हें होनी चाहिए।

विकल्प के तौर पर किसी और स्कूल से शिक्षक भेजे जा सकते थे। जानकारी के मुताबिक स्कूल में दो अध्यापक हैं, लेकिन दो दिनों से एक भी अध्यापक स्कूल नहीं आया है। ऐसे में यहां शिक्षारत बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उधर, मामले को लेकर शिक्षा विभाग भी शिक्षकों की लापरवाही पर खामोश है। एसएमसी के अध्यक्ष पुने राम ने कहा कि अध्यापकों की ओर से इस प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


उधर, मामले को लेकर गंभीरता से लेेते हुए एसडीएम बंजार एमआर भारद्वाज ने कहा कि इसकी पूरी जांच कर दोषियों पर ठोस कार्रवाई की जाएगी। बंजार खंड शिक्षा अधिकारी मनोरमा देवी ने कहा कि स्कूल में तैनात एक अध्यापक बीमार है। स्कूल के संचालन के लिए सीएचटी को मौके पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें