फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रास्ते में हांफ गईं निगम की दो बसें, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
हाईवे-305 ​स्थित खनाग में एक  साथ खराब हुई निगम की दो बसें। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में निगम की बसों का बीच सड़क पर खराब होने का सिलसिला जारी है। औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 पर निगम की दो बसें खराब होने से सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़। रोहाचला रूट की बस खनाग केे पास पट्टा टूटने से बीच सड़क पर खड़ी हो गई जबकि निगम की एक अन्य बस का टायर पंक्चर होने से बस करीब डेढ़ घंटे देरी से रवाना हुई। ऐसे में दोनों बस की कुछ सवारियों को टैक्सी में ही जाना पड़ा है।
विज्ञापन

वीरवार को रोहाचला से आनी की तरफ जा रही निगम की बस सुबह करीब आठ बजे जब खनाग के पास पहुंची तो बस का पट्टा टूट गया। बस में सवार करीब 15 से 20 यात्री परेशान हुए। बस के खराब होने के बाद जरूरी काम से जा रही सवारियों को टैक्सी में आनी, रामपुर और शिमला जाना पड़ा। वहीं निगम की एक अन्य बस जो खनाग से आनी जा रही थी, सुबह करीब सात बजे उसका एक टायर पंक्चर हो गया।
बस के चालक और परिचालक ने टायर को ठीक किया। करीब डेढ़ घंटे के बाद बस रवाना हुई। राकेश कुमार, टेक सिंह, शिक्षा ठाकुर और देव दासी ने कहा कि उन्हें बस के खराब होने से परेशानी उठानी पड़ी। कहा कि दुर्गम इलाकों के लिए एचआरटीसी को नई बसों को भेजना चाहिए। निगम के अड्डा प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि एक बस को ठीक कर दिया है जबकि दूसरी बस को ठीक करने के लिए मैकेनिक की टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें