फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लाहौल में दो संपर्क सड़कें बंद, प्रमुख मार्गों पर समयबद्ध आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले में ठंड बढ़ने के साथ सड़क यातायात को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार को जारी दैनिक स्थिति रिपोर्ट के अनुसार लोक निर्माण विभाग की दो संपर्क सड़कें बंद हैं, जबकि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के सभी प्रमुख मार्ग यातायात के लिए खुले हैं। हालांकि, बर्फबारी और कम तापमान को देखते हुए कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

रोहतांग दर्रा से अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल तक सुबह 10:30 से शाम चार बजे तक वाहन चल सकेंगे। दारचा-सरचू और दारचा-शिंकुला मार्ग पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक ही आवाजाही की अनुमति होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग-505 पर ग्रांफू से बातल तक सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक केवल फोर बाई फोर वाहन चल सकेंगे। सुमदो से लोसर और लोसर से बातल मार्ग यातायात के लिए खुले हैं। हालांकि, लोसर-बातल मार्ग पर भी केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही अनुमति दी गई है।
उपायुक्त निवेदिता नेगी ने बताया कि जिले में बिजली और पेयजल आपूर्ति सामान्य है। किसी भी क्षेत्र में भूस्खलन या हिमस्खलन की घटना दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने वाहन चालकों और पर्यटकों से निर्धारित समय और सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही सफर करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें