फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष-महामंत्री पद पर दो-दो प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

Thu, 22 May 2025 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यक्ष पद प्रत्याशी राजीव ठाकुर को आम और प्रेम शर्मा को छाता चुनाव चिह्न मिला
विज्ञापन


महामंत्री पद प्रत्याशी रिमन सिंह को स्टार और लालचंद को अलमारी चुनाव चिह्न मिला



पतलीकूहल (कुल्लू)। किसानों-बागवानों की अग्रणी संस्था कुल्लू फलोत्पादक मंडल के चुनाव की प्रक्रिया वीरवार से औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है। मंडल के प्रधान और महामंत्री पदों के लिए चुनाव 25 मई रविवार को होंगे, जिसमें संस्था के 2846 आजीवन सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
चुनाव अधिकारी निर्मल चंद ने बताया कि नामांकन की निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रधान पद के लिए राजीव ठाकुर और प्रेम शर्मा और महामंत्री पद के लिए लालचंद और रिमन सिंह ने नामांकन दाखिल किए हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद सभी नाम वैध पाए गए हैं। किसी भी प्रत्याशी ने तय समय-सीमा में अपना नाम वापस नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच बजे चुनाव चिह्न का वितरण भी हो गया। प्रधान पद पर राजीव ठाकुर को आम और प्रेम शर्मा को छाता का चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। महामंत्री पद के लिए रिमन सिंह को स्टार और लालचंद को अलमारी चुनाव चिह्न मिला है। चुनाव समिति वार्षिक अधिवेशन के दिन होने वाले गुप्त मतदान की तैयारियों में व्यस्त है। इस दौरान चुनाव समिति के सदस्य हीरा लाल ठाकुर, घनश्याम कपूर और राजगीर भी मौजूद रहे। बहरहाल सबकी नजरें अब 25 मई को होने वाले मतदान पर टिक गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें