फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: न्यूली में बनेंगे बस योग्य दो पुल, एक का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी के न्यूली में बस योग्य दो पुलों का निर्माण किया जाएगा। इससे सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क पर सफर सुगम होगा। लोक निर्माण विभाग ने दोनों पुलों के निर्माण के लिए करीब 12 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया है। पहले पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

साल 2023 की आपदा में न्यूली खड्ड में आई बाढ़ से सड़क बह गई थी। इस कारण वहां गहरी खाई बन गई। यातायात को सुचारु रखने के लिए विभाग ने दो बैली ब्रिज बनाए लेकिन इनकी ऊंचाई कम होने से बहने का खतरा बना हुआ है। अब विभाग इन दोनों बैली ब्रिज के स्थान पर पक्के पुल बना रहा है। बस योग्य पक्के पुल बनने से सैंज घाटी की करीब पांच से छह दुर्गम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को राहत मिलेगी। बरसात और सर्दी के दिनों में खड्ड का जलस्तर बढ़ने से बैली ब्रिज के बहने का डर भी ग्रामीणों को नहीं सताएगा।
उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पवन कुमार राणा ने कहा कि सैंज-न्यूली-शैंशर सड़क पर न्यूली नामक स्थान पर बस योग्य दो पुलों का निर्माण किया जा रहा है। विभाग ने सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर निर्माण शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें