फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चौहकी में छह कमरों का ढाई मंजिला मकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निकांड में दो परिवारों को 30 लाख रुपये का हुआ नुकसान
विज्ञापन

.....
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के चौहकी गांव में शनिवार दोपहर बाद छह कमरों का ढाई मंजिला मकान जल गया। अग्निकांड में करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना में किसी तरह के जानमाल की क्षति नहीं हुई है। बारिश के बीच मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार करीब पौने तीन बजे दो परिवारों नरेश कुमार और आयुष ठाकुर, निवासी गांव चौहकी, जिला कुल्लू के मकान में अचानक चिंगारी सुलग उठी। आग मकान के ऊपर वाले हिस्से में लगी। इससे परिवार के लोग जान बचाकर बाहर निकले। मकान में परिवार के छह सदस्य रहते हैं। बारिश के बीच गांव के लोगों ने जैसे ही आग की लपटें मकान से उठती देखींं तो घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल टीम भी मौके पर पहुंची थी। घटना के बाद परिवार सदमे में है। बारिश के बीच सर्द मौसम में अब परिवार का आशियाना छिन गया है। मजबूरी में आग से प्रभावित परिवारों को अब पड़ोसियों के घर में शरण लेनी पड़ी है। ग्राम कमेटी चौहकी के प्रधान शेर सिंह नेगी ने कहा कि प्रभावित परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें