फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तांदी के मंदेच सेरी में ढाईमंजिला मकान जलकर राख

विज्ञापन
बंजार के तांदी पंचायत में ​स्थित मंदेच सेरी गांव में ढाई मंजिला मकान में लगी आग।
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत तांदी के मंदेच सेरी में सोमवार को ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। मकान में सुबह अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे मकान की निचली मंजिल में रखे पशुओं को बाहर निकाला।
विज्ञापन

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे दलीप सिंह पुत्र मंगत राम, गांव मंदेच सेरी, तहसील बंजार, जिला कुल्लू के ढाई मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। जिस समय आग लगी, परिवार के सदस्य घर में मौजूद नहीं थे। परिवार के चार लोग मकान में रहते थे।
दलीप सिंह किसी काम से बाजार गए हुए थे और उनकी पत्नी खेतों में काम करने गई थी। इस बीच अचानक आग लगने के बाद ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़े। आग की सूचना दमकल विभाग को भी दी गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की, लेकिन लकड़ी का मकान होने से कुछ नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन

आग की घटना में रसोई का सारा सामान, फर्नीचर, कपड़े आदि जल गए। पूरा परिवार सर्द रातों में अब खुले आसमान के नीचे आ गया है। तहसीलदार बंजार रमेश कुमार ने कहा कि आग की घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्रभावित परिवार को 10,000 रुपये फौरी राहत प्रदान की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें