फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। एक बार फिर कुल्लू पुलिस के साइबर सेल को बड़ी कामयाबी मिली है। साइबर सेल ने गुजरात, मुंबई, नोएडा, हरियाणा और हिमाचल में 500 से अधिक ठगी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिरों को पकड़ा है। साइबर ठगी के दोनों मास्टरमाइंड नकली गूगल पे, नकली पेटीएम, फोन पे से सामान लेने के बाद लेन-देन दिखाकर दुकानदारों को चूना लगाते थे। पुलिस ने दोनों को पर्यटन नगरी मनाली से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी किसी भी दुकान में चले जाते थे और सामान की खरीदारी करते थे। जब पैसे देने की बारी आती थी तो दुकानदार पेटीएम, गूगल पे, फोन पे से पैसे देने का हवाला देते थे। इस दौरान यह फर्जी लेन-देन कर ग्राहकों को चूना लगाते। पिछले कुछ दिन पहले दोनों पार्वती घाटी के तहत आने वाले जरी की एक दुकान में आए और 12 हजार के कपड़े खरीदे। दुकानदार को पेटीएम से 9000 रुपये भेजे और बाकी के पैसे कुछ समय बाद देने की बात कहकर मनाली चले गए। बाद में पैसे नहीं मिलने पर दुकानदार को शक हुआ और इसकी सूचना साइबर सेल को दी। इसके बाद पुलिस की साइबर सेल टीम ने आरोपियों को मनाली से दबोचा। आरोपियों की पहचान अंश श्रीवास्तव (23), निवासी एड बैक स्ट्रीट ऑफ मोफिया मंडी, दमदिया, जामबाड़ा, जिला पटना, बिहार 800002 और मुकेश पटेल (23), निवासी 1ए लातू बाबू लेन, कोलकाता पिन 700006 के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक गुरुदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी दो हजार लेकर दो लाख तक की ठगी को अंजाम देते थे। दोनों बहुत शातिर व चालाक हैं। दोनों ने 500 से अधिक ठगी के मामले करने की बात कबूली है। उन्होंने टैक्सी चालक, दुकानदार, ढाबा चालक, होटल आदि को निशाना बनाया है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ चल रही है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें