फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनल के नॉर्थ पोर्टल से सिस्सू तक चकाचक होगी सड़क

विज्ञापन
अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल की सड़क को चकाचक करती बीआरओ की मशीनरी। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 8.8 किलोमीटर लंबी अटल टनल का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सितंबर माह में किया जाना तय है। उद्घाटन को देखते हुए टनल का काम तेज गति से किया जा रहा है। टनल के अंदरूनी कार्य के साथ बीआरओ ने टनल के मुहाने तक जाने वाली सड़क को चकाचक करने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

नॉर्थ पोर्टल के गुफा होटल से लेकर सिस्सू तक लगभग छह किलोमीटर तक सड़क को डबललेन करने के साथ इसमें टारिंग का कार्य इन दिनों युद्धस्तर पर चला है। सड़क के किनारे बनने वाले पैरापिट और लोहे की सुरक्षा दीवार का कार्य भी प्रगति पर है। सड़क को चकाचक करने के साथ पैरापिट और गाइड स्टोन पर चूना लगाने के कार्य ने रफ्तार पकड़ी है। चंद्रा नदी पर बनने वाले पुल का कार्य भी तेजी से चल रहा है। बीआरओ के मजदूर व कर्मचारी नॉर्थ पोर्टल के मुहाने से लेकर सिस्सू तक काम करते हुए देखे जा सकते हैं। बीआरओ के जेई अमित कुमार ने कहा कि सुरंग के नॉर्थ पोर्टल से लेकर सिस्सू तक छह किलोमीटर सड़क की टारिंग का कार्य निजी कंपनी की ओर से बीआरओ की देखरेख में किया जा रहा है। बीआरओ के कमांडर कर्नल उमाशंकर ने कहा कि आने वाले समय में अटल टनल लाहौल की लाइफलाइन होगी। इसके साथ लाहौल का संपर्क मनाली से वर्षभर जुड़ा रहेगा। चीन के साथ तनातनी के चलते भी इस सुरंग का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। कोकसर पंचायत पूर्व प्रधान ओमप्रकाश, अमरचंद, नीमा टशी, नवांग ने कहा कि इस टनल के जनता को समर्पित होने के बाद जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति टूरिस्ट हब बनेगा। सैलानी अटल टनल के माध्यम से 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा का दीदार करने कोकसर होते हुए जाएंगे। सिस्सू पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश कटोच, टशी राम, धर्मपाल और प्रेमचंद कटोच ने कहा कि टनल के खुलने से लाहौल में रोजगार के नए आयाम खुलेंगे। साहसिक खेलों के लिए सर्दियों में भी देश-विदेश से सैलानी लाहौल का रुख करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें