फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: धारला को हरा अगले दौर में पहुंची तुंग क्रिकेट टीम

Sat, 11 Jan 2025 11:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहड़ी पर्व पर युवक मंडल धारला करवा रहा प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। लोहड़ी के पर्व को देखते हुए थान युवक मंडल धारला सिंहण गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता करवा रहा है। प्रतियोगिता का शुक्रवार को आगाज हुआ। पंचायत देहुरीधार के प्रधान भगत राम आजाद ने इसका शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में क्षेत्र की 12 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन शुक्रवार को धारला और तुंग के बीच मैच खेला गया। इसमें तुंग ने धारला को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन के लिए प्रधान ने अपनी ऐच्छिक निधि से 7,100 और उपप्रधान हेमदास ने 2,000 रुपये की राशि दी। इसके अलावा वार्ड सदस्यों रामलाल, भगत राम, निर्मला व सचिव यान सिंह ने भी कुल 1,500 रुपये की राशि दी। प्रधान भगत राम आजाद ने कहा कि खेल युवाओं को बुरी संगत से दूर रखता है। उन्हें शारीरिक तौर पर स्वस्थ बनाता है। उन्होंने युवाओं से रूचि के अनुसार खेल चुनने का अपील की। स्वच्छता दिवस भी मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और युवाओं ने साफ-सफाई की।
विज्ञापन

केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में साहिवाल गाय पर रिसर्च की जानकारी लेते समीक्षा दल के सदस्य ए

केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान में साहिवाल गाय पर रिसर्च की जानकारी लेते समीक्षा दल के सदस्य ए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें