फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: व्यावसायिक सिलिंडर लेकर लाहौल पहुंचा ट्रक

विज्ञापन
लाहौल में व्यवसायिक सिलिंडर लेकर पहुंचा वाहन। संवाद
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले में एलपीजी आपूर्ति को लेकर अब लोगों की परेशानी थोड़ी कम हुई है। 216 व्यावसायिक सिलिंडरों को लेकर एक ट्रक लाहौल पहुंच गया है। यह ट्रक एक दिन पहले बद्दी से रवाना हुआ था। ट्रक में व्यावसायिक सिलिंडर पहुंचने के बाद लोगों को राहत मिली है। खासकर पर्यटन सीजन से पहले होटल और ढाबा संचालकों की मुश्किलें कम होंगी। उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार सिलिंडरों का वितरण भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इन दिनों लाहौल में पर्यटक बर्फ देखने की चाह में पहुंच रहे हैं। ऐसे में कारोबारियों को एलपीजी गैस आपूर्ति की चिंता सता रही थी। प्रशासन का दावा है कि जिले में पर्याप्त आपूर्ति है। विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा ने बताया कि 216 व्यावसायिक सिलिंडरों से भरा एक ट्रक शुक्रवार को लाहौल पहुंच गया है। कहा कि आने वाले कुछ दिनों में एक और ट्रक लाहौल पहुंचेगा। वर्तमान में पूरे लाहौल क्षेत्र में पहले से ही लगभग 450 व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध हैं। स्पीति घाटी में घरेलू और व्यावसायिक दोनों प्रकार के गैस सिलिंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, जिससे वहां किसी तरह की कमी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें