फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जाहलमा नाले पर ट्रक खराब, दो घंटे बंद रहा उदयपुर-केलांग मार्ग

Wed, 15 Jul 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल के जाहलमा नाले में अस्थाई सड़क पर सीमेंट से लदे एक एलपी ट्रक के खराबी आ जाने से यह मार्ग
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जाहलमा नाले से होकर गुजर रही अस्थायी सड़क पर बुधवार सुबह सीमेंट से भरा एक एलपी ट्रक खराब हो गया। ट्रक खराब होने से उदयपुर-केलांग मार्ग (एसकेटीटी सड़क) करीब दो घंटे तक बंद रहा और दोनों ओर निगम की बसें, सब्जियों से लदे मालवाहक वाहन समेत सैकड़ों वाहन फंस गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक को सड़क किनारे हटाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। 25 मई को जाहलमा पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद से यह मार्ग अस्थायी सड़क के सहारे संचालित हो रहा है। बीआरओ नए पुल का निर्माण कर रहा है, जिसके एक सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार सीमेंट से भरा यह एलपी ट्रक मनाली से उदयपुर की ओर जा रहा था। सुबह करीब 7:30 बजे जाहलमा नाले के पास खराब हो गया। इन दिनों पट्टन घाटी में सब्जियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में सब्जियों से लदे मालवाहक वाहनों के फंसने से किसानों और व्यापारियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गोविंद ने बताया कि कड़ी मशक्कत से ट्रक को धक्का लगाकर सड़क के किनारे किया। क्षेत्रवासी राजेश कुमार, प्रेम प्रकाश और विनोद ने कहा कि करीब पांच साल में यह नाला खूब उफान पर रह रहा है। हालांकि इस बार अधिक परेशानी नहीं हुई। यह 14 पंचायतों और पांगी घाटी के लोगों के लिए राहत की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें