फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्पीति में बिजली की आंख-मिचौनी से परेशानी

Sat, 05 Apr 2025 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर जल्द शिमला जाएगा प्रतिनिधि मंडल : कुंगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। स्पीति घाटी में पिछले दो दशकों से बिजली की आंख-मिचौनी जारी है। हालांकि, स्पीति घाटी पर्यटन के लिहाज से विश्वविख्यात है, लेकिन बिजली जैसी मूलभूत सुविधा की कमी पर्यटन कारोबार पर असर डाल रही है।
केलांग वार्ड से जिप सदस्य कुंगा बौद्ध ने कहा कि स्पीति घाटी से कई लोग उन्हें रोजाना फोन कर इस मुद्दे को सरकार तक पहुंचाने की अपील कर रहे हैं। कहा कि नेताओं की बड़ी-बड़ी घोषणाओं के बीच लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। स्पीति से ताल्लुक रखने वाले प्रेम सिंह ने कहा कि घाटी में यह समस्या जस का तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि स्पीति घाटी में जल्द एक माइक्रो हाइडल प्रोजेक्ट की जरूरत है। उधर, कुंगा बौद्ध ने कहा कि लोगों की समस्याओं को लेकर उन्होंने पत्र लिख कर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को भेजा है। घाटी की अन्य जन समस्याओं को लेकर जल्द एक प्रतिनिधिमंडल शिमला रवाना हो रहा है। स्पीति के पर्यटन कारोबारी जिगमेड, दोरजे, सोनम और हिशे ने कहा कि बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने से जनरेटर से ही काम चलाने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें