मेरिट में सातवें स्थान पर रहने वाली तृषा काे सम्मानित करते हुए कर्मचारी एवं पेंशनर कल्याण संघ क
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो परीक्षा की मेरिट सूची में सातवां स्थान हासिल करने वाली तृषा ठाकुर को कर्मचारी एवं पेंशनर कल्याण संघ की खराहल इकाई ने सम्मानित किया। तृषा ने कला संकाय में यह उपलब्धि हासिल की है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खराहल की छात्रा तृषा ठाकुर ने घाटी का नाम रोशन किया है।
इस पर संघ की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संघ के अध्यक्ष डॉ. आरके शर्मा और सचिव देव चंद ने कहा कि कर्मचारी एवं पेंशनर कल्याण संघ विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, कर्मचारियों, पेंशनरों और स्थानीय लोगों के हित में लगातार कार्य करता रहेगा। उन्होंने बताया कि बाशिंग स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित सादे समारोह में संघ की ओर से तृषा ठाकुर और उनके पिता नील चंद को सम्मानित किया गया।
इस दौरान संघ के महिला विंग की अध्यक्ष मंजू लता ने तृषा को शॉल भेंट कर सम्मानित किया, जबकि वित्त सचिव दोत राम ने 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। समारोह में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मोहित मेहता, श्याम चंद्र, फतेह सिंह, गोविंद भारती, केडी महंत आदि उपस्थित रहे। संवाद