गोला फेंक में दारचा स्कूल के तेंजिन देकिद रहे प्रथम
शकोली और त्रिलोकनाथ के मध्य होगा कबड्डी का फाइनल
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता रोमांचक दौर में पहुंच गई है। सोमवार को छात्राओं के वाॅलीबाल के सेमीफाइनल में केलांग को हराकर त्रिलोकनाथ ने फाइनल मेंं जगह बनाई।
कबड्डी के सेमीफाइनल में भी त्रिलोकनाथ स्कूल की छात्राओं का दबदबा रहा। उन्होंने तिंदी स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खो-खो के सेमीफाइनल में तिंदी ने केलांग स्कूल की छात्राओं को हराया। बैडमिंटन में मड्ग्रां ने त्रिलोकनाथ को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
छात्र वर्ग के वॉलीबाल में मयाड़ वैली ने त्रिलोकनाथ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
कबड्डी के सेमीफाइनल का तिंदी और शकोली, दूसरा मुकाबला त्रिलोकनाथ और उदयपुर के बीच हुआ। शकोली और त्रिलोकनाथ स्कूल फाइनल में पहुंच गए हैं। खो-खो का सेमीफाइनल केलांग और तिंदी के बीच हुआ। इसमें तिंदी स्कूल फाइनल में पहुंचा।
लंबी कूद में केलांग के चिराग प्रथम, शकोली के अवतांश द्वितीय और मड्ग्रां के कार्तिक तृतीय रहे। गोला फेंक में मूरिंग आयुष पहले, मड्ग्रां के आदित्य दूसरे और शकोली के प्रतीक तीसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग की लंबी कूद में मड्ग्रां की रेहना प्रथम, त्रिलोकनाथ की राशि द्वितीय और उदयपुर की डोलमा तृतीय रहीं। गोला फेंक में दारचा स्कूल के तेंजिन देकिद पहले और देकित छोमो दूसरे और उदयपुर की संध्या तीसरे स्थान पर रहीं। सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी (एडीपीओ) विनोद कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा।
0000