फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजीव किमटा ने की।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने देश के विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने में राजीव गांधी के योगदान को याद किया।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युवाओं को नई सोच तथा तकनीक के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें