बंजार/कुल्लू। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार में देश की आजादी के लिए शहीद हुए वीरों को याद किया गया। महाविद्यालय में शनिवार को शहीदों को नमन करने के लिए कार्यक्रम रखा गया। इसमें डॉ. रेणुका थपलियाल और प्राचार्य दीपक कुमार शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता डॉ. हेमलता रहीं। कार्यक्रम में भगत सिंह अध्ययन मंडल ने शहीदों को नमन कर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी।
विद्यार्थियों ने एकल गीत, एकल नृत्य, भाषण और एकांकी से शहीदों की शहादत को याद किया। एकल गीत में खेम राज, एकल नृत्य में अर्चना, भाषण में मनोज, उज्ज्वल, बबलू, लैंसी, रजनी और एकल एकांकी में खेम राज, ललिता, पुष्पराज, मनोज, दिनेश, सोमदेव, निखिल, संदीप, पुनीत, अर्चना ने प्रस्तुति दी। प्राचार्य दीपक कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को कर्तव्यनिष्ठ होने के लिए प्रेरित किया। संवाद