फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नेपाल त्रासदी में जान गंवाने वालों को मनाली में दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
मनाली में नेपाल त्रासदी पर केंडल मार्च करते हुए. संवाद
विज्ञापन
मनाली। नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से हुई भारी जनहानि पर मनाली में नेपाली समुदाय ने गहरा दुख व्यक्त किया। मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज की ओर से आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए शोकसभा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कैंडल मार्च निकालकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और आपदा में प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। नेपाली एकता समाज के अध्यक्ष रतन लाल ने कहा कि नेपाल में आई इस त्रासदी से भारी जनहानि हुई है। इस क्षति की भरपाई कभी नहीं की जा सकती। स ंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें