कुल्लू। ढालपुर स्थित मैदान में क्रिकेट खिलाड़ियों के ट्रायल लिए जाएंगे। जिला क्रिकेट एसोसिएशन 19 जनवरी को वरिष्ठ वर्ग की क्रिकेट टीम का चयन करेगी।
इसके लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल से होगा। एसोसिएशन के महासचिव शिव कपूर ने कहा कि खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हो सकते हैं। उन्हें हिमाचली प्रमाणपत्र, आधार कार्ड साथ लाना होगा। ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को 500 रुपये शुल्क भी देना होगा। यह शुल्क ट्रायल से पहले दस्तावेजों के सत्यापन के समय लिया जाएगा। ट्रायल सुबह 11:00 बजे से होंगे। खिलाड़ी मैदान में सुबह 10:00 बजे तक पहुंच जाएं। संवाद