फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ट्रायल फेल, खराब सड़क ने फिर रोक दी बस की राह

Wed, 22 Oct 2025 09:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
बंजार-गाड़ागुशैणी  सड़क पर  ट्रायल पर भेजी निगम की बस। संवाद
विज्ञापन
तीन महीने से ठप पड़ी बंजार-जीभी-गाड़ागुशैणी और घुराड़-टील सड़क पर नहीं दौड़ी बस
विज्ञापन

दोनों रूटों पर सड़क की हालत इतनी खराब होने से बस चलाने को नहीं मिली हरी झंडी
बंजार घाटी के साथ मंडी जिले के हजारों लोगों की उम्मीदों को एक बार फिर लगा झटका
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। बंजार घाटी के हजारों ग्रामीणों की उम्मीदों को एक बार फिर झटका लगा है। तीन महीने से ठप पड़ी बंजार-जीभी-गाड़ागुशैणी और घुराड़-टील सड़क पर बस सेवा को बहाल करने के लिए किया गया ट्रायल बुधवार को असफल हो गया।
दोनों रूटों पर दो-दो जगहों पर सड़क की हालत इतनी खराब पाई गई कि बस चलाना असंभव माना गया। सड़क किनारे धंसी जगहों, तंग मोड़ों और अधूरे डंगों ने ट्रायल टीम को हरी झंडी दिखाने से रोक दिया। सड़क पर करीब तीन माह बाद एचआरटीसी बस का ट्रायल हुआ है। दोनों रूटों पर ट्रायल असफल रहा। ऐसे में तीन कोठी बंजार के साथ मंडी जिले के गाड़ागुशैणी, खौली इलाके के लोगों को अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

बुधवार को एचआरटीसी ने बंजार-जीभी-गाड़ागुशैणी मार्ग पर डिंबरचाहड़ी तक और घुराड़-टील सड़क का ट्रायल किया। मुख्य सड़क पर बंजार से बाहू तक दो पॉइंट पर सड़क को तंग पाया गया। दूसरे रूट घुराड़-टील पर दो जगह सड़क बस योग्य उचित नहीं पाई गई। अड्डा प्रभारी बंजार दीप चंद की अगवाई में गई निरीक्षण टीम ने लोक निर्माण विभाग बंजार को चारों खराब पॉइंट की सूचना दी है। अब लोक निर्माण विभाग पर निर्भर है कि वह कब तक खराब पॉइंट को ठीक करता है।
बंजार-जीभी-गाड़ागुशैणी मार्ग पर निगम के करीब पांच से छह रूट चलते हैं। कुछ निजी बसों भी दौड़ती हैं। गाड़ागुशैणी से पीछे डिंबरचाहड़ी के पास सड़क धंसने से नया डंगा लगाया जा रहा है। इसे एक सप्ताह का समय लग सकता है। निगम ने निर्णय लिया है कि कुल्लू-मंडी के हजारों लोगों की सुविधा के लिए बसें बंजार से डिंबरचाहड़ी तक चलाई जाएंगी। अभी तक क्षेत्र के लोग उपमंडल बंजार और जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचने के लिए टैक्सियों में भारी-भरकम किराया देकर सफर कर रहे हैं। स्थानीय निवासी एडवोकेट तेजा ठाकुर और झाबे राम ने कहा कि लोक निर्माण विभाग को चाहिए कि वह खराब पॉइटों को ठीक कर बसें चलाने की हरी झंडी दे।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी बंजार के अड्डा प्रभारी दीप चंद ने कहा कि बंजार-डिंबरचाहड़ी और घुराड़-टील रूट पर बस का ट्रायल किया गया लेकिन सफल नहीं हो पाया है। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें