फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फिसलन भरी राहों पर जोखिम से कम नहीं सफर

Wed, 10 Dec 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल के कोकसर के समीप ग्रांफू के सड़क पर जमी ब्लैक आइस में फिसलते दो पहिया वाहन लेकर पर्यटक।-स
विज्ञापन
लाहौल घाटी की सड़कों पर जम रही ब्लैक आइस, फिसल रहे वाहन
विज्ञापन

कोकसर-ग्रांफू सड़क पर बढ़ीं वाहन चालकों की परेशानियां
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति की पक्की सड़कों पर जम रही ब्लैक आइस ने दोपहिया यात्रियों के लिए खतरा बढ़ा दिया है। खासकर बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक फिसलन भरी सड़कों के बारे में नहीं जानते हैं।
विज्ञापन

इससे दुर्घटना का खतरा रहता है। पुलिस ने सावधानी बरतने और रात के समय यात्रा से बचने की सलाह दी है। शीत मरुस्थल की सड़कें दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरनाक बन गई हैं। घाटी का तापमान भी शून्य से नीचे जा रहा है। ऐसी स्थिति में सड़क पर ब्लैक आइस जम रही है। सड़क फिसलन भरी हो गई है। कोकसर-ग्रांफू-रोहतांग मार्ग पर कुछ हिस्सों में सड़क पर ब्लैक आइस जम रही है। थोड़ी सी चूक दोपहिया वाहन चालकों के लिए भारी पड़ सकती है। कई दोपहिया वाहन कोकसर-ग्रांफू सड़क पर फिसलते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक शिवानी मेहला ने घाटी में आने वाले पर्यटकों से सुरक्षित सफर करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इन दिनों पक्की सड़कों पर रात के समय थोड़ा सा पानी चल जाए तो अगले सुबह तक यह जम जाता है। शिवानी ने देर शाम को यात्रा से परहेज करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें