फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: इलेक्ट्रिक बसों में 500 रुपये में कीजिए स्नो पॉइंटों की सैर

विज्ञापन
मनाली से रोहतांग के लिए शुरू हुई ्र इले​क्टि्रकल बस सेवा। स्त्रोत एचआरटीसी
विज्ञापन
कुल्लू। एचआरटीसी कुल्लू ने पर्यटकों की सुविधा के लिए मनाली से 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी है। फिलहाल निगम ने दो बसों का संचालन शुरू किया है। बस का किराया प्रति यात्री 500 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

निगम ने 22 मई को मनाली से राहनीनाला तक दो इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल किया था। ट्रायल सफल रहने के बाद शनिवार से नियमित सेवा शुरू कर दी गई। इलेक्ट्रिक बस सेवा का पर्यटकों को लाभ मिल रहा है। मांग बढ़ने पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी।
इस दौरान पर्यटक कोठी, गुलाबा, ब्यास नाला, मढ़ी और राहनीनाला की बर्फीली वादियों का आनंद ले सकेंगे। रोहतांग टॉप पर सैलानियों को घूमने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। एनजीटी ने रोहतांग दर्रा के लिए प्रतिदिन 1,200 वाहनों की सीमा तय की है, जिसके लिए परमिट लेना अनिवार्य है। इन दिनों पर्यटकों की संख्या ज्यादा होने के कारण ऑनलाइन परमिट स्लॉट जल्द भरे जा रहे हैं। ऐसे में बिना परमिट वाले पर्यटक भी इलेक्ट्रिक बस सेवा के माध्यम से रोहतांग की वादियों का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

एचआरटीसी कुल्लू के उपमंडलीय प्रबंधक डीके नारंग ने बताया कि फिलहाल दो इलेक्ट्रिक बसें चलाई गई हैं और मांग बढ़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें