फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: शाट गांव में ग्रामीणों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
कुल्लू के शाट गांव में आपदा निकासी योजना के तहत लोगों को जागरूक करते हुए प्र​शिक्षक। आयोजक
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के शाट गांव में मंगलवार को सामुदायिक निकासी योजना अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। माउंटेन फोरम हिमालयाज (एमएफएच) ने दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक यह अभ्यास कराया। फोरम की परियोजना समन्वयक कीर्ति ने बताया कि इसका उद्देश्य आपदा में समुदाय की तैयारी और सुरक्षित निकासी के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के साथ गांव का निकासी नक्शा तैयार किया गया। इसमें सुरक्षित, खतरे वाले रास्तों और आपातकालीन एकत्रीकरण स्थलों को चिह्नित किया गया। ग्रामीणों को आपदा के समय सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने और आपदा प्रबंधन की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर पंचायत सचिव चंद्रावती, ग्राम प्रधान दुर्गा प्रसाद तथा लगभग 40 के करीब ग्रामीण उपस्थित रहे। इस मौके पर माउंटेन फोरम हिमालयाज के प्रशिक्षक बेली राम भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें