फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ाने का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
कुल्लू के देवसदन में मिल्कफेड की  एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर में    हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड के अध्
विज्ञापन
कुल्लू। देव सदन सभागार में मिल्कफेड ने सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दुग्ध उत्पादक किसानों को आधुनिक डेयरी प्रबंधन, पशु स्वास्थ्य, स्वच्छ दूध उत्पादन तथा पशुपालन से संबंधित नवीन तकनीकों की जानकारी प्रदान की। करना रहा।
विज्ञापन

शिविर में मुख्यातिथि के रूप में मिल्कफेड के चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर ने शिरकत की। दुग्ध उत्पादकों को एनडीडीबी के विशेषज्ञ डॉ. सत्यपाल कुरेहाई एवं डॉ. दामिनी आर्या ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के विभिन्न उपायों, पशुओं के लिए संतुलित आहार, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, पशुओं के रहने की उचित व्यवस्था आदि की जानकारी दी।
प्रशिक्षण में पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों की पहचान, उनके बचाव के उपाय, समय पर टीकाकरण आदि के बारे में भी बताया गया। किसानों को पारंपरिक पशु चिकित्सा पद्धति के बारे में भी जानकारी दी। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध जड़ी-बूटियों और पारंपरिक ज्ञान के माध्यम से पशुओं के उपचार के तरीके समझाए।
विज्ञापन

मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ने कहा कि डेयरी क्षेत्र किसानों की आय बढ़ाने का एक मजबूत माध्यम है। पशुओं की उचित देखभाल करें तो दुग्ध उत्पादन में वृद्धि की जा सकती है। उन्होंने किसानों से भी आग्रह किया है कि वे प्लास्टिक की बाल्टी और बोतल में दूध न लाएं। इससे कैंसर जैसी बीमारी उत्पन्न होती है। इसलिए दुग्ध उत्पादक किसानों को स्टील के पांच लीटर क्षमता की बाल्टी, पशु चिकित्सा फर्स्ट एड किट, परजीवी नियंत्रण किट बांटी। इस अवसर पर एमपीपी मंडी प्रभारी विश्वकांत शर्मा, पीएंडआई प्रभारी लाभ सिंह तथा चिलिंग सेंटर मौहल के प्रभारी रजत ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में जिला कुल्लू की 52 दुग्ध सहकारी समितियों के लगभग 350 दुग्ध उत्पादक किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें