फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कारोबारियों को दिया खाद्य सुरक्षा मानकों का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत मनाली में शनिवार को खाद्य व्यवसाय से जुड़े दुकानदारों और व्यापारियों के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में व्यापारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षा और निर्धारित मानकों का पालन करने के लिए प्रशिक्षित एवं प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यशाला का आयोजन सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जिला कुल्लू अनिल शर्मा के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों के कारोबार में निर्धारित मानकों का पालन करना जरूरी है। अनिल शर्मा ने कहा कि व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के बारे में जागरूक और प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसके बाद यदि कोई व्यापारी निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कानूनी प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें