फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। पंचायती राज चुनाव के सफल, निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन के लिए अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान में कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। खंड विकास अधिकारी नग्गर मुकेश ने सभी अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी, निष्पक्षता और सतर्कता के साथ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि पंचायत चुनावों को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। नग्गर विकास खंड के अंतर्गत आने वाली 41 पंचायतों में चुनाव की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। मतदान केंद्रों में चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि 26, 28 और 30 मई को मतदान होगा। उसी दिन पंचायत प्रधान, उपप्रधान और पंच पद के उम्मीदवारों के नतीजे घोषित किए जाएंगे। पंचायत समिति और जिला परिषद के नतीजे 31 मई को घोषित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें