फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लोकसभा चुनाव के लिए दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
जिला लाहौल स्पीति  केलांग में  लोकसभा चुनाव 2024 के सफल आयोजन की दृष्टिगत सभी नोडल और सेक्टर अध
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला लाहौल-स्पीति मुख्यालय केलांग में लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए सभी नोडल और सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। उपायुक्त सभागार में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल कुमार ने अधिकारियों को चुनाव से पहले और चुनाव के दिन उनकी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मीडिया सर्टिफिकेशन एवं निगरानी कमेटी के कार्य तथा निष्पक्ष निर्वाचन में कमेटी की भूमिका से भी अवगत करवाया। छह सदस्य कमेटी के अध्यक्ष जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला लोक संपर्क अधिकारी इसके सदस्य सचिव होंगे। यह कमेटी निर्वाचन में पेड न्यूज के अलावा चुनाव प्रचार में राजनीतिक दलों के विज्ञापनों की निगरानी करती है। यह इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए दिए जाने वाले विज्ञापनों की पूर्वानुमति प्रदान करने का कार्य करती है। उपायुक्त ने प्रशिक्षण में वोटर हेल्पलाइन, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए उपलब्ध सक्षम एप और पोस्टल बैलट की जानकारी दी गई। सहायक निर्वाचन अधिकारी रजनीश शर्मा ने नोडल अधिकारियों को उनके कार्यों के बारे में बताया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान नोडल अधिकारी और सहायक कर्मचारी को चुनाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की हिदायत दी। इस मौके पर सहायक आयुक्त संकल्प गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें