कुल्लू के हलाण-1 में फागली उत्सव के दौरान नाटी डालते लोग।-संवादकुल्लू के हलाण-1 में फागली उत्सव
हरिपुर (कुल्लू)। ऊझी घाटी के तहत आने वाले हलाण-एक में बुधवार को देवता वासुकी नाग के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़े। देवता के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही तीन दिवसीय फागली उत्सव का समापन हो गया। इससे पहले ग्रामीणों ने पारंपरिक परिधानों में सजधज कर कुल्लवी नाटी डाली। वाद्ययंत्रों की थाप पर डाली गई नाटी में ग्रामीण खूब थिरके। गांव में तीन दिन तक उत्सव का माहौल बना रहा। देवता वासुकी नाग के कारदार जयचंद ने कहा कि फागली में देव परंपरा का निर्वहन किया गया। बुधवार को देवता वासुकी नाग का करडू भी निकला। देवता का करडू खास मौकों पर ही हलाण-एक गांव में निकलता है। हलाण में दिनभर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। उन्होंने कहा कि मुखौटा नृत्य फागली में लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। फागली में आए हुए मेहमानों को पारंपरिक व्यंजन भी परोसे गए।